Trending Newsहरियाणा

IGNOU करनाल के अंतर्गत 1.72 लाख परीक्षार्थी देंगे दिसंबर सत्र की परीक्षाएं, हरियाणा की 10 जेलों में भी बने परीक्षा केंद्र

Haryana News : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षाएं आगामी 1 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक देशभर में आयोजित की जाएंगी। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डा. धर्म पाल ने बताया कि इस वर्ष करनाल रीजन के कुल 1,72,663 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इग्नू ने सभी पात्र विद्यार्थियों के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं, जिन्हें छात्र समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को हॉल टिकट या किसी अन्य प्रक्रिया में समस्या आती है, तो वह सीधे करनाल क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क कर सकता है।

33 परीक्षा केंद्र स्थापित, जिनमें 10 जेल केंद्र भी शामिल

इग्नू करनाल रीजन में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो हरियाणा के विभिन्न जिलों—भिवानी, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, सोनीपत, पानीपत और रोहतक—में स्थापित किए गए हैं।
इनमें से 10 परीक्षा केंद्र हरियाणा की जेलों में हैं, जहां कुल 1479 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह कदम सुधार गृहों में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कुछ प्रमुख परीक्षा केंद्रों की सूची:

  • हिंदू कॉलेज, सोनीपत

  • गवर्नमेंट कॉलेज, हिसार

  • गवर्नमेंट नेशनल PG कॉलेज, सिरसा

  • एसआरएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हिसार

  • SKS कॉलेज, कुरुक्षेत्र

  • CRM जाट कॉलेज, हिसार

  • डीबीजी गवर्नमेंट कॉलेज, पानीपत

  • एमएम कॉलेज, फतेहाबाद

  • विनायक पॉलिटेक्निक कॉलेज, करनाल

  • जीवन चानन महिला महाविद्यालय, असंध

  • बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करनाल

  • और कई अन्य प्रमुख केंद्र…

परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होंगी

  • प्रथम सत्र: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक

  • द्वितीय सत्र: दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

परीक्षा संचालन को सुचारू बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा नियंत्रकों के लिए एक ओरीएंटेशन प्रोग्राम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30 मिनट पहले पहुँचे।

  • इग्नू ID कार्ड और हॉल टिकट अनिवार्य रूप से साथ लाएँ।

  • प्रवेश पत्र में दिए सभी निर्देशों का पालन करें।

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को परीक्षा केंद्र में लाना सख्त वर्जित है।

इग्नू करनाल रीजन की ओर से परीक्षा संचालन को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि सभी परीक्षाएँ शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button