HaryanaTrending News

हरियाणा में मातृ मृत्यु दर 110 से घटकर 89 हुई: e-PMSMA के तहत अब हर महीने चार दिन मिलेंगी सेवाएं

हरियाणा में मातृ मृत्यु दर (MMR) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। SRS 2020–22 के अनुसार, राज्य में MMR अब 110 से घटकर 89 हो गया है। इस सफलता का मुख्य कारण है e-PMSMA (विस्तारित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान), जिसे राज्य सरकार ने और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अब हर महीने की 9, 10 और 23 तारीख के साथ-साथ अंतिम कार्य दिवस पर भी लागू किया है।

हरियाणा में मातृ मृत्यु दर 110 से घटकर 89 हुईस्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह पहल गर्भवती महिलाओं, विशेष रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) वाली महिलाओं पर केंद्रित है। इसके तहत निशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवा और पोषण सेवाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

e-PMSMA के अतिरिक्त दिवस की शुरुआत 30 जुलाई 2025 से पूरे हरियाणा में की जा रही है, जिससे अधिक महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित हो सके। मंत्री ने कहा कि इससे समय पर जटिलताओं की पहचान, रेफरल और उपचार संभव होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

यह सरकारी पहल मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को एक नए स्तर पर ले जाने की दिशा में अहम कदम है। गर्भवती महिलाओं को अब और अधिक अवसर मिलेंगे अपनी जांच कराने के लिए, जिससे मातृ मृत्यु दर को और भी कम किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button