Independence Day 2025 Speech: स्वतंत्रता दिवस पर सबसे आसान व छोटा भाषण, तालियों से गूंज उठेगा हॉल!

Independence Day 2025 Speech: भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी के इस ऐतिहासिक दिन को देशभर में बड़े ही गर्व और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्कूल, कॉलेज, दफ्तर और संस्थान तिरंगे के रंग में रंग जाते हैं।
Independence Day Speech 2025: बच्चों और छात्रों के लिए छोटा व दमदार भाषण
अगर आप स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज या किसी अन्य कार्यक्रम में भाषण देने जा रहे हैं, तो यहां आपके लिए है एकदम आसान और दिल को छू लेने वाला भाषण स्क्रिप्ट:
छोटा व दमदार भाषण – तालियों से गूंज उठेगा हॉल
सभी को मेरा नमस्कार,
आज हम सभी यहां भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
15 अगस्त 1947 को भारत ने अंग्रेजों की 200 वर्षों की गुलामी से आज़ादी पाई थी। यह दिन हमें बताता है कि त्याग, बलिदान और एकता से कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है।
आज का दिन सिर्फ जश्न का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी दिन है। आइए हम सभी संकल्प लें कि हम एक अच्छे नागरिक बनकर अपने देश को और मजबूत बनाएंगे।
जय हिंद! जय भारत!






