Trending NewsViral Newsआज की ख़बरधर्म/आस्था

Jubin Nautiyal Mahakal Darshan : बाबा महाकाल के दर पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, भस्म आरती में हुए शामिल

Jubin Nautiyal Mahakal Darshan : बॉलीवुड के लोकप्रिय पार्श्वगायक जुबिन नौटियाल शुक्रवार तड़के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर जुबिन शिव भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए।

सुबह चार बजे पहुंचे जुबिन, मंत्रमुग्ध होकर देखी आरती

करीब 4 बजे Jubin महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से भस्म आरती का दर्शन किया और मंत्रोच्चार से गूँजते वातावरण को करीब से महसूस किया। आरती के बाद उन्होंने देहरी पर विराजमान भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और अपने आगामी टूर के सफल होने की कामना की।

महाकाल के प्रति गहरी आस्था, दो वर्ष पहले भी हुए थे शामिल

Jubin नौटियाल महाकाल के बड़े भक्त माने जाते हैं। दो साल पहले भी वे भस्म आरती में शामिल हुए थे और उस दौरान उन्होंने एक भजन भी सुनाया था। इस बार भी दर्शन के बाद मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।

दर्शन व्यवस्था की तारीफ, चौथी बार पहुंचे महाकाल मंदिर

दर्शन के उपरांत Jubin ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था एवं अनुशासन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि यह उनका चौथा महाकाल दर्शन है और यहां की भक्ति व ऊर्जा उन्हें हमेशा विशेष अनुभव देती है।

इंडिया टूर से पहले लिया आशीर्वाद

Jubin नौटियाल दिसंबर से अपने मल्टी–सिटी इंडिया टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। टूर से पहले वे अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे। वे गुरुवार रात इंदौर पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर को भोपाल रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button