Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण का मतदान जारी, तेजस्वी यादव बोले — ‘बदलाव ज़रूरी है, नया बिहार बनाएं’

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान आज जारी है। राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। यह चरण राज्य की राजनीतिक दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है, जबकि जनसुराज पार्टी के लिए यह चरण उसकी दशा और दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी EVM में कैद होगी। मोकामा से लेकर महुआ तक कई हॉट सीटों पर दिग्गजों का मुकाबला दिलचस्प है — राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, काराकाट से ज्योति सिंह, भोर से प्रीति किन्नर, मोकामा से अनंत सिंह, अली नगर से मैथिली ठाकुर, छपरा से खेसारी लाल यादव और महुआ से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। Bihar Assembly Election 2025

राज्य के 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तेजस्वी यादव का संदेश — ‘बदलाव ज़रूरी है’

पटना में राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मतदान किया।

उन्होंने कहा — “हम तो यही कहेंगे कि बदलाव ज़रूरी है। नया बिहार बनाएं, नई सरकार बनाएं।” Bihar Assembly Election 2025

लालू प्रसाद यादव और चिराग पासवान ने भी किया मतदान

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है। Bihar Assembly Election 2025

वहीं, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान ने मतदाताओं से अपील की — मैं चाहता हूं कि आज मतदान का रिकॉर्ड बने। सभी लोग एकजुट होकर मतदान करें। Bihar Assembly Election 2025

राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चिराग ने कहा —अगर आपके पास सबूत हैं, तो कोर्ट का रास्ता अपनाइए। लोकतंत्र में हर सवाल का जवाब प्रक्रिया से ही मिलेगा। Bihar Assembly Election 2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button