Khesari Lal Yadav का फटकार: ‘20 साल में एक भी फैक्ट्री नहीं लगी, खाली दिमाग शैतान का होता है!’

सारण (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छपरा सीट से राजद उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार Khesari Lal Yadav ने NDA सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से एक भी फैक्ट्री नहीं लगी, जिसके चलते युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करना पड़ रहा है।
“खाली दिमाग शैतान का होता है” — खेसारी लाल यादव
Khesari Lal Yadav ने कहा, अब लोगों को रोजगार चाहिए और एनडीए के लोग कभी रोजगार पर बात नहीं करते हैं। हमेशा से सिर्फ हिंदुत्व, सनातन, मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान की बात करते हैं। मुझे लगता है कि ये नफरत वाली दिक्कत दूर होनी चाहिए। लोगों को खाली क्यों रखे हैं? खाली दिमाग शैतान का होता है। आप किसी को काम में व्यस्त कर देंगे तो वो इन बातों पर ध्यान नहीं देगा।
“ट्रेन तो है बाहर जाने की, पर बिहार में रोजगार नहीं”
Khesari Lal Yadav ने आगे कहा, हमें अपने घर को छोड़कर बाहर जाने के लिए ट्रेन तो मिल जाती है, लेकिन बिहार में रहकर रोजगार नहीं मिलता। बिहार का युवा मेहनती है, उसे बस मौका चाहिए।






