देश विदेश

विधेयक मोदी सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण, बांसुरी स्वराज बोलीं… पढ़ें पूरी खबर

 नई दिल्ली

लोकसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का संबोधन सिर्फ तथ्यों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उसमें उनकी मां सुषमा स्वराज की शायराना शैली की भी झलक देखने को मिली। उन्होंने अपने भाषण में दुष्यंत कुमार की पंक्तियों- ‘तुम्हारे पांवों के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं’ से विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उनके इस अंदाज ने सदन में मौजूद कई सदस्यों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बिल पर चर्चा करते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा कि एंटी पेपर लीक विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की संवेदनशीलता और युवाओं के भविष्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पेपर लीक को घोर अपराध बताया है और यह केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि सरकार की स्पष्ट नीयत का प्रतिबिंब है। उनके मुताबिक, संगठित हो चुके परीक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई के लिए यह कानून बेहद जरूरी है।

युवाओं को विपक्ष पर भरोसा नहीं, नहीं सुनना चाहते डिबेट

लोकसभा सांसद सायोनी घोष ने दिल्ली में हुए नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि देश के युवाओं ने बता दिया है कि उन्हें विपक्ष पर बिलकुल भरोसा नहीं है। साथ ही कहा है कि पेपर लीक के खिलाफ लाए गए बिल पर चर्चा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बच्चे भी चाहते हैं कि रिफॉम्र्स पर चर्चा हो। वे पॉलिटिकल डिबेट नहीं चाहते, वे सुनना चाहते हैं कि सरकार का क्या विजन है। वे कैसे पेपर लीक को रोकना चाहती है, वे कैसे सख्ती से पेश आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button