पंजाब सरकार का बड़ा फैसला! BBMB में 2,458 नए पद, अलग कैडर बनाने को मंज़ूरी – जानिए क्या बदलेगा?

चंडीगढ़, 15 नवंबर, 2025: पंजाब मंत्रिमंडल ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में तैनाती के लिए 2,458 पदों वाले एक अलग और समर्पित कैडर के गठन को हरी झंडी दे दी है। माना जा रहा है कि यह फैसला बीबीएमबी में वर्षों से चली आ रही पंजाब की कम होती हिस्सेदारी को फिर से मजबूत करेगा।
क्यों ज़रूरी पड़ा नया कैडर?
जानकारी के अनुसार, बीबीएमबी में पंजाब कोटे के लिए आरक्षित कई पद लंबे समय से खाली पड़े थे। भर्ती समय पर न होने की वजह से ये पद आंतरिक कर्मचारियों से भरे जा रहे थे—जिससे पंजाब की भागीदारी लगातार घटती जा रही थी। सरकार ने इसे पंजाब के अधिकारों से समझौता मानते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
अब क्या होगा?
-
बीबीएमबी के लिए 2,458 नए पद विभिन्न विभागों में सृजित किए जाएंगे।
-
इन पदों पर भर्ती के लिए अलग सेवा नियम (Service Rules) बनाए जाएंगे।
-
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित होगी।
-
बोर्ड के अंदर पंजाब का उचित प्रतिनिधित्व बहाल होगा।
-
प्रशासनिक और ऑपरेशनल दक्षता में बड़ा सुधार आएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, यह कदम न सिर्फ रिक्त पदों को भरने में मदद करेगा बल्कि बोर्ड की संरचना को संतुलित और अधिक प्रभावी बनाएगा।






