Viral NewsWorld Newsआज की ख़बर

X से लेकर Chat GPT समेत कई वेबसाइटें ठप, क्या आपको भी दिखा यह Error मेसेज?

दुनिया भर में मंगलवार की शाम लाखों यूजर्स ने एक ऐसी डिजिटल अफरातफरी देखी, जिसकी किसी को कभी उम्मीद नहीं थी. अचानक कई बड़ी वेबसाइट्स खुलना बंद हो गईं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जवाब देने लगे और पेमेंट गेटवे भी ठप पड़ गए. X (पहले ट्विटर) और ChatGPT जैसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म्स के साथ अनगिनत सेवाएं आउटेज का शिकार हो गईं.

थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया पर शिकायतों का सैलाब उमड़ पड़ा और लोग एक-दूसरे से पूछने लगे कि ‘आखिर हो क्या रहा है? दरअसल Cloudflare में आई तकनीकी खामी की वजह से सेकड़ों वेबसाइट बंद हो गई.

मजेदार बात यह रही कि वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्सपर आए आउटेज और उनके डाउनटाइम की जानकारी देने वाला प्लेटफॉर्म Downdetector.com खुद ही ठप पड़ गया। पहले तो यूजर्स को समझ ही नहीं आया कि अचानक ऐसा क्यों हो रहा है लेकिन बाद में जानकारों ने खुलासा किया कि इसके लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (CDN) प्रोवाइडर Cloudflare के सर्वर में आई दिक्कत जिम्मेदार हो सकती है। दरअसल, Cloudflare कई बड़ी वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाओं को होस्ट करता है।

 

आखिर क्या है Cloudflare से जुड़ी दिक्कत

इंटरनेट पर आप जो वेबसाइट्स देखते हैं या फिर जिन सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं, उनपर दिख रहा कंटेंट (फोटो, वीडियो, फाइल्स या टेक्स्ट) चुनिंदा कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क्स (CDNs) के सर्वर पर सेव रहता है। उदाहरण के लिए, अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) भी ऐसा ही नेटवर्क है। ऐसेमें Cloudflare के सर्वर मेंढेर सारी वेबसाइट्स से जुड़ा कंटेंट है और इसके प्रभावित होने पर सभी संबंधित वेबसाइट्स ठप पड़ गईं। अच्छी बात यह है कि खामी को सुधारा जा रहा है और वेबसाइट्स के अलावा संबंधित सेवाएं भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। ऐसे मेंअगर आप कोई वेबसाइट ऐक्सेस नहीं कर पा रहे तो परेशान होने के बजाय थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा। बाकी मेटा से जुड़ी सोशल मीडिया सेवाएं ठीक से काम कर रही हैं, तो तब तक आप कुछ रील्स स्क्रॉल कर सकते हैं या फिर इंटरनेट की दुनिया से कुछ मिनट्स का ब्रेक भी ले सकते हैं।

इंटरनेट की ‘बैकस्टेज’ दुनिया कैसे काम करती है?

आप इंटरनेट पर जो भी देखते हैं, फोटो, वीडियो, कंटेंट या फाइलें, वह सब सीधे वेबसाइट्स से नहीं, बल्कि CDN नेटवर्क्स के सर्वर से लोड होता है. AWS, Akamai और Cloudflare जैसी सर्विस दुनिया भर में फैले सर्वरों से कंटेंट को तेज़ी से यूजर्स तक पहुंचाती हैं. क्लाउडफ्लेयर का हिस्सा बेहद बड़ा है. लाखों वेबसाइट्स का टेक्स्ट, इमेजेज, वीडियो और फाइलें उसके सर्वरों पर सेव रहती हैं. जब इसके सिस्टम में गड़बड़ी आई, तो उससे जुड़ी लगभग हर सर्विस चरमरा गई. कुछ ही मिनटों में पूरा इंटरनेट एक ग्लोबल ट्रैफिक जाम की तरह दिखाई देने लगा. आम यूजर्स से लेकर कंपनियां तक, सबने इस डिजिटल ठहराव का असर महसूस किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button