Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा
हरियाणा बजट 2026-27: AI और IT से बनेगा ‘आकांक्षाओं का बजट’, CM नायब सैनी बोले- हर चेहरे पर आएगी उम्मीद की मुस्कान

पंचकूला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आगामी 2026-27 का बजट केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रदेश की 2 करोड़ 80 लाख जनता का बजट होगा। यह बजट आंकड़ों का नहीं, बल्कि जन-आकांक्षाओं का दस्तावेज बनेगा, जो वर्तमान जरूरतों और भविष्य के सपनों के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को पंचकूला में हरियाणा विजन-2047 कार्य योजना के तहत मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों से मिले सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर ऐसा बजट तैयार किया जाएगा, जिससे हर हरियाणवी के चेहरे पर विश्वास और उम्मीद की मुस्कान आए। पढ़ें पूरी खबर-






