India vs Australia: आखिर क्यों ‘काली पट्टी’ बांधकर मैदान में उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी? जानिए पूरी कहानी

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक भावुक नजारा देखने को मिला। दोनों देशों के खिलाड़ी बांह पर ‘काली पट्टी’ बांधकर मैदान में उतरे। इसके जरिए खिलाड़ियों ने 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्लब क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को श्रद्धांजलि दी, जिनकी एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
कौन थे बेन ऑस्टिन और कैसे हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 17 साल के बेन ऑस्टिन मंगलवार को मेलबर्न आउटर ईस्ट के फर्नट्री गली में एक टी20 मैच की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान साइडआर्म से फेंकी गई एक तेज गेंद उनकी गर्दन पर जाकर लगी।
हालांकि उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन उसमें ‘स्टीम गार्ड’ नहीं था, जो गर्दन की सुरक्षा करता है। यही कमी उनकी जान ले गई। हादसे के तुरंत बाद उन्हें मोनाश चिल्ड्रन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
गुरुवार को फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब ने बेन के निधन की पुष्टि की। इस घटना ने पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया है।
दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
बेन ऑस्टिन की याद में सिर्फ भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैच अधिकारी भी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। इससे पहले महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों ने काली पट्टी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
दोनों देशों के खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
बेन ऑस्टिन की याद में सिर्फ भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि मैच अधिकारी भी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे। इससे पहले महिला विश्व कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों ने काली पट्टी पहनकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
टीम इंडिया (कप्तान – सूर्यकुमार यादव): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया (कप्तान – मिचेल मार्श): ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड।
पहला मैच रहा बेनतीजा, अब दोनों टीमें जीत की कोशिश में
5 मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। अब दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने के लिए बेताब हैं।
आने वाले मुकाबले 2 नवंबर, 6 नवंबर और 8 नवंबर को खेले जाएंगे।






