आज की ख़बरआर्थिक

7500mAh बैटरी और 16MP सेल्फी कैमरा के साथ OnePlus 15T लांच

नई दिल्ली। OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15T लांच कर दिया है। फोन में 6.32 इंच डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा फोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है। OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा है। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन को चीन में लांच किया है।

फोन की कीमत की बात करें तो इसके 12GB के RAM और 256GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 (लगभग 58,400 रुपए, 12 GB + 512 GB का CNY 4,899 (लगभग 66,700 रुपए), 16 GB + 256 GB का CNY 4,599 (लगभग 62,700 रुपए), 16 GB + 512 GB का CNY 5,199 (लगभग 70,800 रुपए) और 16 GB + 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 5,699 (लगभग 77,800 रुपए) का है। OnePlus 15T को Healing White Chocolate, Pure Cocoa और Relaxing Matcha कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।

फोन के फीचर्स की बात करें तो डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 x 2,640 पिक्सल्स) LTPO AMOLED डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और Smart Eye Protection सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो OnePlus 15T की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony Ultra Vision प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4K तक पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है।

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G, NFC, Bluetooth, Wi-Fi, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। OnePlus 15T की 7,500 mAh Glacier बैटरी 100 W SuperVOOC वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button