आज की ख़बरखेल

‘प्‍लेयर्स की वाइफ बनती हैं संन्‍यास की वजह’, योगराज सिंह ने दिया विवादित बयान!

युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्‍होंने प्‍लेयर्स की वाइफ को लेकर बयान दिया है। इसके बाद वह लोगों को निशाने पर भी आ गए हैं। योगराज ने कहा कि उम्र को किसी प्‍लेयर के प्रदर्शन से जोड़ना गलत है। फिटनेस और प्रदर्शन किसी प्‍लेयर के करियर का असली पैमाना होना चाहिए, उम्र नहीं।

लोग बूढ़ा मान लेते हैं

योगराज सिंह ने इनसाइड स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “इंडिया में 40 के बाद लोग खुद को बूढ़ा मानने लगते हैं। विमंस 30 के बाद कहती हैं कि अब हम फिट नहीं रह सकते। बच्चे बड़े हो गए हैं। हालांकि, खेल को उम्र से जोड़ना गलत है। अक्सर वाइफ आपको समझाने लगती हैं कि अब रिटायर हो जाओ, परिवार और बच्चों पर ध्यान दो। महिलाओं को प्‍लेयर और उसके करियर के बीच नहीं आना चाहिए। खिलाड़ी और फकीर का कोई धर्म नहीं होता। वे भगवान के होते हैं।”

प्रदर्शन से जवाब देना चाहिए

योगराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि खिलाड़ियों को उम्र नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन से जवाब देना चाहिए। उन्‍होंने कहा, “विराट कोहली और रोहित शर्मा अभी युवा हैं और रिटायर होने की सोच रहे। ऐसी जिंदगी पर लानत है। दुनिया को दिखाओ कि तुम बेस्‍ट हो। अगर कोई प्‍लेयर 50 साल में डबल सेंचुरी लगा रहा, तो उसे कोई टीम से बाहर नहीं कर सकता। हमारे देश में एज फैक्‍टर बहुत फनी है।”

अब सिर्फ वनडे खेलते हैं रोहित-विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल के साथ ही टेस्‍ट से भी संन्‍यास ले चुके हैं। दोनों ही स्‍टार प्‍लेयर अब वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आते हैं। उनकी नजर 2027 में होने वाले वनडे विश्‍व कप पर है। आज से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में रो-को खेलते हुए नजर आएंगे। 19वें सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button