Trending NewsWorld Newsआज की ख़बरदेश विदेश

PM Modi South Africa Visit: पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका पहुंचने से प्रवासी भारतीयों में खुशी की लहर, एक्ट्रेस बोलीं—मैं बहुत एक्साइटेड हूं

PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे के लिए शुक्रवार सुबह दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए, जहां वे जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले ‘G-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय प्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय में गजब का उत्साह

भारतीय प्रवासियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से भारतीय समुदाय में उत्साह और गर्व का माहौल है।
एक प्रवासी भारतीय ने कहा— “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर आ रहे हैं। हम बेहद खुश और उत्साहित हैं। भारत विश्वगुरु बन रहा है और मोदी जी ने जो किया है, उस पर हमें गर्व है।”

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी उन्हें पीएम मोदी से मिलने का मौका मिल सकता है।

भारतीय संगठनों ने जताया गर्व, कहा—पूरी दुनिया मोदी जी का स्वागत करती है

दक्षिण अफ्रीका स्थित आंध्र प्रदेश एसोसिएशन ऑफ साउथ अफ्रीका और तेलुगु कम्युनिटी ने कहा कि वे दिल से पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा— “पिछली बार भी हमें उनसे मिलने का मौका मिला था। इस बार भी हम उसी उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।”

साउथ अफ्रीकन एक्ट्रेस तरीना पटेल भी बोलीं—मैं बहुत एक्साइटेड हूं

दक्षिण अफ्रीकी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर तरीना पटेल ने भी पीएम मोदी के आगमन पर अपनी खुशी जाहिर की।
उन्होंने कहा— “मैं कितनी एक्साइटेड हूं, यह शब्दों में नहीं बता सकती। अगर आप देखते तो मैं उछल-कूद कर रही होती! मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी का अपने खूबसूरत देश में स्वागत करती हूं।”

आपकी खबर भेजें लोकल खबर, फोटो या वीडियो भेजें

यह भी पढ़ें : –

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button