Trending NewsViral Newsदेश विदेश

Vehicle Fitness Fees: वाहन मालिकों को बड़ा झटका, 10 गुना बढ़ी फिटनेस फीस – देना होगा भारी शुल्क

Vehicle Fitness Fees:  देशभर के वाहन मालिकों को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज (MoRTH) ने वाहन फिटनेस टेस्ट की फीस में भारी बढ़ोतरी की है। नए नियमों के तहत कुछ कैटेगरी में फिटनेस शुल्क पहले के मुकाबले 10 गुना तक बढ़ गया है। यह बदलाव सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (फिफ्थ अमेंडमेंट) के तहत तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं।

10 साल पुरानी गाड़ी भी हाई फीस कैटेगरी में

अब तक भारी फिटनेस फीस केवल 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों पर लगती थी, लेकिन सरकार ने यह आयु सीमा घटाकर 10 साल कर दी है। यानी जैसे ही आपकी गाड़ी 10 साल पूरी करेगी, आपको बढ़ी हुई फिटनेस फीस देनी होगी।

नई व्यवस्था में वाहनों को तीन आयु समूहों में बांटा गया है—

  • 10 से 15 साल

  • 15 से 20 साल

  • 20 साल से अधिक

जैसे-जैसे वाहन की उम्र बढ़ेगी, फिटनेस फीस भी बढ़ती जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button