Priya Nair बनीं HUL की पहली महिला CEO: ट्रेनी से शुरू किया सफर, 30 साल में हासिल किए 13 प्रमोशन, शेयरों में 5% उछाल
ट्रेनी से लेकर शीर्ष तक का प्रेरणादायक सफर
53 वर्षीय प्रिया नायर (Priya Nair) ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में एक ट्रेनी के रूप में HUL से की थी। तब शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन वही ट्रेनी 92 साल पुरानी कंपनी की पहली महिला CEO बनेगी।
प्रिया (Priya Nair) ने पिछले 30 वर्षों में 13 प्रमोशन हासिल किए और कंज्यूमर इनसाइट मैनेजर, ब्रांड मैनेजर, वाइस प्रेसिडेंट से लेकर चीफ मार्केटिंग मैनेजर और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया। उन्होंने डव, सनसिल्क और वैसलीन जैसे आइकोनिक ब्रांड्स को नेतृत्व देकर कंपनी के मुनाफे को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
शिक्षा: कॉमर्स से ग्लोबल बिजनेस लीडर तक का सफर
-
बीकॉम: सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई (1992)
-
MBA: सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे (1994)
-
एक्सेक्यूटिव एजुकेशन: हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
प्रिया (Priya Nair) की यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि और व्यावहारिक अनुभव उन्हें वैश्विक स्तर पर एक मजबूत कॉर्पोरेट नेता बनाते हैं।
CEO बनने पर मिलेगी कितनी सैलरी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया (Priya Nair) को मौजूदा CEO रोहित जावा के बराबर या उससे अधिक सैलरी मिल सकती है। FY2025 में जावा की कुल सैलरी ₹23.23 करोड़ रही, जिसमें ₹3.65 करोड़ बेस सैलरी, ₹11.45 करोड़ भत्ते, ₹3.78 करोड़ बोनस और ₹2.76 करोड़ लॉन्ग टर्म इंसेंटिव शामिल हैं।
प्रिया की नियुक्ति के बाद HUL के शेयरों में 5% उछाल
CEO के रूप में प्रिया (Priya Nair) की नियुक्ति के बाद HUL के निवेशकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शेयर 4.63% चढ़कर ₹2520 तक पहुंच गया। यह कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है कि नेतृत्व में बदलाव को बाजार ने पूरी तरह सराहा है।
HUL: देश की FMCG दिग्गज
-
मार्केट कैप: ₹5.66 लाख करोड़
-
FY2024-25 टर्नओवर: ₹60,680 करोड़ से अधिक
-
उत्पाद: साबुन, डिटर्जेंट, चाय, कॉस्मेटिक्स, टूथपेस्ट, पैकेज्ड फूड
-
ब्रांड्स: लक्स, लाइफबॉय, डव, पोंड्स, सनसिल्क, व्हील, सर्फ एक्सल, हॉर्लिक्स, क्लोज-अप
-
ऑपरेशन: 20+ देशों में, 50+ ब्रांड्स
HUL अध्यक्ष नितिन परांजपे ने दी बधाई
HUL के अध्यक्ष नितिन परांजपे ने कहा, “प्रिया (Priya Nair) का अब तक का सफर शानदार रहा है। उन्हें इंडियन कंज्यूमर की गहरी समझ है और मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में HUL नई ऊंचाइयों को छुएगा।“






