
क्रिकेट में इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी और अमीर लीग में शुमार है। इसी की तर्ज पर दुनिया के कई देशों में टी-20 लीग हो रही हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान भी भारत की नकल कर पीएसल चला रहा है। पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग, जो कि आए दिन सुर्खियों में रहती है। हाल ही में पीएसएल का एक मैच इस्लामाबाद और मुल्तान के बीच खेला गया, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं।
मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें डे्रसिंग रूम में बैठे पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को स्मोकिंग करते देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खूब चर्चे हो रहे हैं। पाकिस्तान में भी इस खिलाड़ी को लेकर खूब खिल्ली उड़ाई जा रही है। कहा जा रहा है कि ड्रेसिंग रूम में बैठा यह पाकिस्तानी खिलाड़ी बीड़ी के सूटे लगा रहा है और वीडियो में भी यही लग रहा है। अब यह वीडियो सच है या फेक इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के खूब चर्चे






