Trending NewsViral Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

नशा करो तो शेफाली वर्मा जैसा करो!” — महिला आयोग प्रमुख रेनू भाटिया का बड़ा बयान, क्रिकेटर बनीं महिलाओं की प्रेरणा

चंडीगढ़ — हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने बड़ा ऐलान किया — भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी शेफाली वर्मा अब हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड एंबेसडर होंगी।

 

रेनू भाटिया ने कहा,हम चाहते हैं कि हर लड़की शेफाली वर्मा जैसी बने। अगर नशा करना है तो ऐसा नशा करो जिससे देश आगे बढ़े — जैसे शेफाली ने किया है क्रिकेट का नशा!”

उन्होंने बताया कि शेफाली वर्मा को 1 साल के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इस दौरान वह राज्यभर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश देंगी।

रेनू भाटिया ने कहा कि शेफाली वर्मा हरियाणा की उन बेटियों का चेहरा हैं जिन्होंने मेहनत, अनुशासन और जुनून से देश का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button