Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

15 जनवरी से पंजाब में ₹10 लाख तक फ्री इलाज! केजरीवाल–CM मान करेंगे लॉन्च, 3 करोड़ लोगों को मिलेगा हेल्थ कार्ड

Punjab News : पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। राज्य में 15 जनवरी 2026 से ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज की ऐतिहासिक योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना का ऐलान पंजाब के सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने किया। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करेंगे।

इस योजना के तहत पंजाब के करीब 3 करोड़ नागरिकों को हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

65 लाख परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

सेहत मंत्री ने बताया कि इस स्कीम से पंजाब के लगभग 65 लाख परिवारों को लाभ होगा। इसके लिए राज्यभर में 9 हजार से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे।

  • कार्ड बनने में: 10 से 15 दिन
  • एनरोलमेंट के बाद: इलाज के लिए तुरंत पात्र
  • लक्ष्य: 4 महीने में पूरा पंजाब कवर

कौन ले सकता है योजना का लाभ?

इस योजना में—
✅ आम नागरिक
✅ सरकारी कर्मचारी
✅ पेंशनर्स

सभी शामिल होंगे। शर्त सिर्फ इतनी है कि व्यक्ति के पास पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होना चाहिए।

2200 से ज्यादा मेडिकल प्रोसीजर शामिल

सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि योजना में—

  • सभी इमरजेंसी केयर

  • क्रॉनिक बीमारियों का इलाज

  • लगभग 2200 मेडिकल प्रोसीजर शामिल होंगे

कॉस्मेटिक सर्जरी को योजना से बाहर रखा गया है। जिन प्रोसीजर का दुरुपयोग संभव है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा गया है।

हाईब्रिड मॉडल पर आधारित योजना

योजना को हाईब्रिड मॉडल पर लागू किया गया है— ₹1 लाख तक का खर्च: इंश्योरेंस कंपनी (United) वहन करेगी ,इससे अधिक खर्च: पंजाब सरकार की हेल्थ एजेंसी ट्रस्ट मोड पर भुगतान करेगी

मोहल्ला क्लिनिक का दिखेगा असर

सेहत मंत्री ने कहा कि आने वाले 5–10 वर्षों में आम आदमी क्लिनिक और यह हेल्थ स्कीम मिलकर—किडनी व लीवर फेल होने के मामलों में कमी,कैंसर जैसी बीमारियों में गिरावट,समय पर इलाज और दवाइयों से बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करेंगी। अब तक 4.59 करोड़ लोग आम आदमी क्लिनिक से इलाज व दवाइयां ले चुके हैं, जिनमें शुगर, दमा और अन्य क्रॉनिक रोगों के मरीज भी शामिल हैं।

अब इलाज के लिए कर्ज की चिंता नहीं

सेहत मंत्री ने कहा कि गंभीर बीमारी के कारण कई परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते हैं। कई बार घर का कमाने वाला सदस्य बीमार पड़ जाए तो पूरा परिवार संकट में आ जाता है। इस योजना के लागू होने के बाद पंजाब के लोगों को इलाज के खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button