Trending Newsआज की ख़बरपंजाब

Punjab : CM भगवंत मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी: “गोलियां चलाकर मां की गोद में सो जाओगे – यह मन से निकाल दो

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर गैंगस्टरों और बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि “गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सो जाओगे, यह मन से निकाल दो। पुलिस सख्त एक्शन लेगी।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब में शांति भंग करने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

लॉ एंड ऑर्डर पर कांग्रेस और अकाली दल पर हमला

लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि “ये गैंगस्टर कांग्रेस और अकाली दल के बोए हुए कांटे हैं, जिनका खामियाजा आज जनता भुगत रही है।” उन्होंने कहा कि इन्हीं पार्टियों के शासनकाल में गैंगस्टर कल्चर पैदा हुआ और अब वे आपस में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। सरकार पूरे मामले की क्लोजली स्टडी कर रही है और जिन देशों से लगातार कॉल आ रहे हैं, उन्हें ध्यान में रखते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या पर बयान

कबड्डी खिलाड़ी की हत्या से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस इस केस की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कबड्डी खेल में पूरी दुनिया में विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button