Punjab CM South Korea Visit: दक्षिण कोरिया में निवेश रोड शो में चमके भगवंत मान, कोरियाई कंपनियों ने दिखाई निवेश में गहरी रुचि

Punjab CM South Korea Visit: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। दौरे के अंतिम दिन राजधानी सियोल में आयोजित निवेश रोड शो में कई प्रतिष्ठित कोरियाई कंपनियों ने हिस्सा लेकर पंजाब में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। कार्यक्रम में CM मान ने पंजाब की संभावनाओं, नीतियों और उद्योग-हितैषी माहौल पर विस्तार से बात की।
CM मान बोले — पंजाब पारदर्शी, स्थिर और निवेश के लिए बेस्ट राज्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का शासन मॉडल नीति स्थिरता, उद्योगों के प्रति सहयोग, और पारदर्शिता पर आधारित है। उन्होंने बताया कि राज्य में मजबूत औद्योगिक ईकोसिस्टम,सस्ती और निर्बाध बिजली,बड़े बाजारों तक बेहतरीन कनेक्टिविटी,कुशल मानव संसाधन जैसे कारक पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश डेस्टिनेशन बनाते हैं।
दक्षिण कोरिया के साथ टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन में लंबी साझेदारी की तैयारी
सीएम मान ने कहा कि पंजाब दक्षिण कोरिया के साथ टेक्नोलॉजी,विनिर्माण (Manufacturing),इनोवेशन,जैसे क्षेत्रों में लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कोरियाई कंपनियों को पंजाब में आने और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
‘इन्वेस्ट पंजाब’ ने अब तक सुनिश्चित किए ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगों को सुविधा देने के लिए कई अहम सुधार किए हैं। इन्वेस्ट पंजाब (Invest Punjab) की मदद से अब तक ₹1.4 लाख करोड़ से अधिक का ग्राउंड निवेश सुनिश्चित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार उद्योगों के साथ मिलकर विकास के नए रास्ते तैयार कर रही है।
पंजाब के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिला बड़ा बूस्ट
सीएम के अनुसार पंजाब की औद्योगिक क्षमता और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाया गया है। सरकार की इच्छा है कि वह उद्योगों की “समान साझेदार” बनकर काम करे। सीएम ने सभी निवेशकों को प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर समिट 2026 में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
ये दिग्गज कंपनियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रतिष्ठित कंपनियों और संगठनों ने शिरकत की:
-
Kim & Chang
-
Bricks India Trade
-
Daeyang Corporation
-
Punjabi Association of Korea
-
KOTRA
-
TagHive
-
Bloomberg
-
Shin & Kim LLC
सीएम मान ने कहा कि इतनी बड़ी वैश्विक कंपनियों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि पंजाब विश्वसनीय और आकर्षक निवेश डेस्टिनेशन बन चुका है।






