आज की ख़बरदेश विदेश

जरूरत के वक्त साथ नहीं दिया, व्हाइट हाउस में नाटो प्रमुख संग बैठक के बाद ट्रंप ने बोला हमला

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो महासचिव मार्क रुट के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद एक फिर संगठन पर निशाना साधा। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में निजी बैठक के बाद ईरान युद्ध में अमरीका का समर्थन न करने के लिए नाटो की फिर से आलोचना की। वहीं ग्रीनलैंड को लेकर अपनी पुरानी महत्त्वाकांक्षा को भी फिर हवा दे दी। बैठक के बाद ट्रुथ सोशल पर साझा की गई एक पोस्ट में अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब हमें नाटो की जरूरत थी, तब वे मौजूद नहीं थे और अगर हमें उनकी फिर से जरूरत पड़ी तो वे मौजूद नहीं होंगे।

इस बीच, स्पष्ट मतभेदों के बावजूद श्री रुट ने ट्रंप के साथ अपनी मुलाकात को बहुत स्पष्ट और बहुत खुला करार दिया। बैठक से पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि ईरान युद्ध के दौरान सहयोग नहीं मिलने पर अमरीका नाटो से अलग होने पर विचार कर सकता है। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर बड़े (कैपिटल) अक्षरों में लिखा कि नाटो हमारे साथ नहीं था, जब हमें उसकी जरूरत थी और आगे जरूरत पडऩे पर भी नहीं होगा। फिर बिना किसी और कॉन्टेक्स्ट के ट्रंप ने लिखा कि ग्रीनलैंड को याद करो, वह बड़ा, खराब तरीके से चलाया गया, बर्फ का टुकड़ा!!! नाटो महासचिव बुधवार को दो घंटे से अधिक समय तक व्हाइट हाउस में रहे, हालांकि ट्रंप के साथ उनकी बैठक कितने समय तक चली यह ज्ञात नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button