Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

राहुल गांधी को महाराष्ट्र-हरियाणा चुनाव आयोग का नोटिस, 10 दिन में मांगे गए सबूत

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2025:  कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया था कि हालिया लोकसभा चुनावों में भारी गड़बड़ी हुई है, खासतौर पर हरियाणा और महाराष्ट्र में। अब इन आरोपों के जवाब में दोनों राज्यों के चुनाव आयोगों ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 10 दिनों के भीतर सबूत पेश करने को कहा है।

क्या कहा चुनाव आयोग ने?

महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया है कि वे अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेजी प्रमाण दें और हस्ताक्षरित घोषणा पत्र सौंपें। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उनके दावों की जांच जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 और मतदाता पंजीकरण नियम, 1960 के तहत की जाएगी।

वहीं हरियाणा चुनाव आयोग ने भी राहुल गांधी से 7 अगस्त को दिए गए उस बयान पर सफाई मांगी है जिसमें उन्होंने हरियाणा की मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ने और योग्य मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया था।

ECI का जवाब: “आरोप भ्रामक और तथ्यहीन”

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के फैक्ट चेक डिवीजन ने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए सफाई दी। आयोग ने कहा कि:

  • सभी राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की डिजिटल और फिजिकल कॉपी समय से उपलब्ध कराई जाती है।

  • मतदाता पंजीकरण नियमों के तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य की वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकता है और सत्यापन कर सकता है।

  • राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोप न सिर्फ झूठे हैं, बल्कि जनता को गुमराह करने वाले भी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button