PM मोदी के जन्मदिवस पर देशभर की महिलाओं को अनमोल तोहफा

रोहतक | 17 सितंबर 2025 : PM नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के ऐतिहासिक अवसर पर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को समर्पित दो अहम राष्ट्रव्यापी अभियानों का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और ‘8वें पोषण माह’ की शुरुआत करते हुए महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण के क्षेत्र में नए युग का आगाज किया।
हरियाणा में इन अभियानों की राज्य स्तरीय शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक में की। इस दौरान प्रधानमंत्री का राष्ट्र को संबोधित संदेश भी लाइव प्रसारण के जरिए दिखाया गया।
महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और सम्मान का संकल्प
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को समर्पित स्वास्थ्य सुविधाएं, पोषण और जागरूकता बढ़ाने की योजनाएं चलाई जाएंगी। यह पहल न केवल महिलाओं की क्वालिटी ऑफ लाइफ को बेहतर बनाएगी, बल्कि “Women-Led Development” की प्रधानमंत्री की सोच को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह भी पढ़ें : – हरियाणा में ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना’ की शुरुआत,कारीगरों को मिलेगा 5 हजार का प्रोत्साहन
अभियान की अवधि: 17 सितंबर – 2 अक्टूबर 2025
-
महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार
-
मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी
-
हेल्थ अवेयरनेस और स्क्रीनिंग कैंप
-
“टीबी मुक्त भारत” जैसे राष्ट्रीय लक्ष्यों के लिए समर्थन
रोहतक में ‘नमो वन’ का उद्घाटन – प्रकृति को भी मिला सम्मान
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अन्य मंत्रियों के साथ रोहतक सेक्टर-2 में ‘नमो वन’ का उद्घाटन किया। जापानी मियावाकी पद्धति से बनाए गए इस मिनी फॉरेस्ट में 10,000 से अधिक पौधे रोपे गए।
पौधरोपण में महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उत्साहजनक भागीदारी रही।
इस पहल के जरिए “स्वस्थ पर्यावरण – स्वस्थ जीवन” का संदेश दिया गया।
नड्डा ने कहा:
“प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन और सतत विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठा रहे हैं। हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।”






