Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़देश विदेशपंजाब

पंजाब में बीजेपी नेता पर विजिलेंस रेड को लेकर सियासत गरमाई, जाखड़ ने Mann सरकार पर कसे तीखे शब्द

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में सियासत तेज हो गई है। रविवार को पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जमकर हमला बोला। जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार विपक्षी नेताओं को डराने के लिए गैंगस्टर स्टाइल की राजनीति कर रही है और जो भी नेता बीजेपी में शामिल हो रहा है, उसे निशाना बनाया जा रहा है।

जाखड़ ने Mann सरकार पर कसे तीखे शब्द

सुनील जाखड़ ने बताया कि वरिष्ठ नेता और रियल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल ने रात में बीजेपी जॉइन किया, और अगले ही दिन उनके घर विजिलेंस की रेड पड़ गई। जाखड़ ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि पंजाब में अब यह संदेश फैल गया है कि जो भी बीजेपी जॉइन करेगा, उसके यहां छापा पड़ेगा।


गैंगस्टर स्टाइल में चल रही है सरकार

जाखड़ ने कहा कि पंजाब में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोग जेल से ही वारदातें करवा रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोकने के बजाय उसी अंदाज़ में काम कर रही है। उन्होंने कहा,

“आम आदमी पार्टी अब कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘आम आदमी प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ बन गई है, जिसके चेयरमैन अरविंद केजरीवाल हैं।”


बीजेपी नेता पर रेड को लेकर सियासी बयानबाजी

जाखड़ ने कहा कि अगर सलमान खान के घर फायरिंग हुई तो यह डराने-धमकाने के लिए थी, और इसके पीछे लॉरेंस गैंग का हाथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार गैंगस्टरों को रोकने के बजाय उनसे सीख रही है। जाखड़ ने कहा,

“सरकार एक गैंग और गैंगस्टर के तौर पर काम कर रही है।”

उन्होंने साफ कहा कि जो भी नेता बीजेपी जॉइन करेगा, उस पर रेड होगी। यह लोकतंत्र की हत्या है कि किसी व्यक्ति की मर्जी के बिना उस पर कार्रवाई हो रही है।


लैंड पूलिंग विवाद पर AAP पर निशाना

जाखड़ ने लैंड पूलिंग मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दिल्ली की टीम पंजाब सरकार को ठेके पर चलाती है। उन्होंने कहा,

“जब से किसानों ने लैंड पूलिंग का विरोध शुरू किया है, यह सरकार आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं, बल्कि ‘आम आदमी प्रॉपर्टी डिवेलपर प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की कंपनी बन गई है।”


सीएम भगवंत मान को चेतावनी

जाखड़ ने सीएम भगवंत मान और उनके समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहा,

“जो फसल आप आज बो रहे हैं, उसे काटना पड़ेगा। जो सरकार दिल्ली से ठेके पर दी गई है, वे कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन आपको बाद में दिक्कत होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button