Saiyaara बनी ओवरसीज क्वीन, ‘छावा’ का घमंड तोड़ा – बॉलीवुड में नया बॉक्स ऑफिस इतिहास!

बॉलीवुड में इस साल की सबसे बड़ी टक्कर अब साफ हो चुकी है – ‘छावा बनाम Saiyaara’। और जीत का सेहरा बांधा है अहान पांडे और अनीत पड्डा की सुपरहिट फिल्म ‘Saiyaara ’ ने। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर इसने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर ‘छावा’ को पछाड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना डाला है।
ओवरसीज की नई बादशाह बनी ‘Saiyaara ‘
18 जुलाई को रिलीज हुई ‘Saiyaara ‘ का ग्लोबल क्रेज अब भी थमा नहीं है। फिल्म ने अब तक ओवरसीज मार्केट में 94 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो कि ‘छावा’ के 92 करोड़ से 2 करोड़ ज्यादा है। इसने ‘छावा’ को पीछे छोड़ते हुए ओवरसीज में इस साल की टॉप-ग्रॉसिंग फिल्म का ताज हासिल कर लिया है।
बॉक्स ऑफिस पर ‘Saiyaara ’ की धमाकेदार रफ्तार
मोहित सूरी के निर्देशन और रोमांस-ड्रामा की कहानी ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 14वें दिन 2.49 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म Saiyaara का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 276.49 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 413.75 करोड़ रुपये, और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 319.75 करोड़ रुपये पर खड़ा है।
‘छावा’ अब भी वर्ल्डवाइड में सबसे आगे
हालांकि ओवरसीज में ‘Saiyaara ‘ ने बढ़त बनाई है, लेकिन वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘छावा’ अब भी अव्वल है। पीरियड ड्रामा और देशभक्ति की भावनाओं से लबरेज इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 716.91 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।
300 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर ‘सैयारा’
फिल्म Saiyaara जिस तेजी से कलेक्शन कर रही है, उससे ये तय है कि ‘Saiyaara ’ जल्द ही 300 करोड़ क्लब में एंट्री मारने वाली है। युवा स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री, साथ ही बेहतरीन म्यूजिक और इमोशनल प्लॉट फिल्म को लंबा रन दे रहे हैं।
अब मुकाबला ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ से
1 अगस्त को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं – जान्हवी कपूर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’, और अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों फिल्में ‘Saiyaara ‘ को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, लेकिन क्या वे इसके ताबड़तोड़ क्रेज के सामने टिक पाएंगी? यह देखना दिलचस्प होगा।
📣 क्या आपने ‘सैयारा’ देखी?
कमेंट करके बताइए आपको कैसी लगी ये फिल्म – और क्या आप भी मानते हैं कि इसने ‘छावा’ को सही मायनों में टक्कर दी?






