Trending Newsहरियाणा

कुरुक्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 हजार का इनामी बदमाश अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-1, कुरुक्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान राहुल मलिक निवासी मोहन नगर, जिला कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल मलिक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे शक के आधार पर काबू किया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा राउंड बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

17 मामलों में वांछित था आरोपी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राहुल मलिक के खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले के अलग-अलग थानों में कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं — जिनमें

  • 1 मामला हत्या का,

  • 7 मामले हत्या के प्रयास के, और

  • 9 मामले आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत दर्ज हैं।

कई मामलों में उसकी गिरफ्तारी अभी तक लंबित थी। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button