Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Bihar Election Results 2025 Live : शुरुआती रुझानों में NDA को बढ़त, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनने की ओर

Bihar Election Results 2025 Live : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। राज्य की 243 सीटों पर आज नतीजे आ रहे हैं और शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं, महागठबंधन भी अपनी मजबूती का दावा कर रहा है। इस बार जनसुराज की मौजूदगी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है।

बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों की जरूरत है। बिहार की जनता का जनादेश यह तय करेगा कि क्या राज्य को फिर से नीतीश कुमार मिलेंगे या बदलाव की ओर कदम बढ़ेगा।

NDA आगे – भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी!

शुरुआती रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। एनडीए नेताओं में उत्साह साफ नजर आ रहा है। भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा:भारी बहुमत से NDA आगे है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। पीएम मोदी की सभाओं में भारी भीड़ से लोगों का संदेश साफ था—आएगा NDA। और अब NDA भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। Bihar Election Results 2025 Live

महागठबंधन ने कहा – अभी तस्वीर साफ नहीं

विपक्षी महागठबंधन की तरफ से कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शुरुआती रुझानों को अंतिम नतीजों का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।अभी प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा। आगे देखते हैं क्या होता है। मुझे विश्वास है कि अंतिम परिणाम महागठबंधन के पक्ष में आएंगे। Bihar Election Results 2025 Live

कड़ा मुकाबला, रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाई दिलचस्पी

इस बार बिहार में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है।

  • NDA का दावा — लोगों ने सुशासन और विकास के लिए वोट किया है।

  • महागठबंधन का दावा — जनता बदलाव के मूड में है।

  • जनसुराज — अपने दम पर कई सीटों पर प्रभाव का दावा कर रहा है।

बिहार की जनता ने इस बार कौन-सी राह चुनी है, कुछ ही देर में तस्वीर साफ हो जाएगी।

नीतीश कुमार या बदलाव? आज होगा फैसला

यह चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नीतीश कुमार बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। चुनाव के नतीजे तय करेंगे कि जनता उन्हें फिर मौका देगी या नई दिशा में नेतृत्व चुनेगी। Bihar Election Results 2025 Live

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button