Swami Prasad Maurya को युवक ने थप्पड़ मारा, समर्थकों ने जमकर पिटाई की

रायबरेली, उत्तर प्रदेश, 6 अगस्त: यूपी के रायबरेली में बुधवार को RSSP राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) पर हमला करने की कोशिश हुई। मौर्य को माला पहनाने के दौरान पीछे से एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। घटना के तुरंत बाद मौर्य के समर्थक भड़क उठे और आरोपी युवकों को जमकर पीटा।
घटना रायबरेली के गोल चौराहे पर हुई, जहाँ समर्थक मौर्य (Swami Prasad Maurya) का फूल-माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। हमलावरों के पीछे से आने और मौर्य पर थप्पड़ मारने के बाद माहौल अफरा-तफरी का बन गया। भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर लात-घूंसों और डंडों से पिटाई की। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह उन्हें भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और हिरासत में लिया।
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने इस घटना के बाद प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “ये सरकारी गुंडे हैं, करणी सेना के लोग हैं। मैं लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुका था। तभी सारस चौराहे में यह घटना हुई।”
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) अपने विवादित बयानों और राजनीतिक गतिविधियों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके ऊपर पहले भी इस तरह के हमले हो चुके हैं।






