Haryana CET Exam 2025: नकल रोकने के लिए सरकार ने बनाई मेगा प्लानिंग, 5000 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में होने वाली CET परीक्षा को लेकर सरकार ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। एग्जाम की सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विशेष फोकस किया है। एसीएस होम डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि नकल पर लगाम लगाने के लिए कई अहम रणनीतियाँ बनाई गई हैं, जिसमें पुलिस विभाग की बड़ी भूमिका होगी।
Haryana CET में नकल रोकने के लिए क्या है योजना?
-
पुलिस की तैनाती: परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।
-
BNS 163 और पेट्रोलिंग: सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर BNS 163 नंबर लगाया गया है और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाएगी।
-
ट्रैफिक व्यवस्था: ट्रैफिक ड्यूटी बढ़ाई गई है ताकि परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की पहुंच आसान और तेज हो, कहीं जाम न लगे।
-
सेंसिटिव सेंटर पर खास नजर: लगभग 150-200 सेंसिटिव परीक्षा केंद्र चिन्हित किए गए हैं जहां अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।
-
इंटरनेट सेवा बंद करने का अधिकार: जिला कलेक्टर (DC) को अधिकार दिया गया है कि वे जरूरत पड़ने पर परीक्षा दिन इंटरनेट सेवा बंद कर सकते हैं।
-
वीडियोग्राफी और प्रवेश नियंत्रण: परीक्षा केंद्र के अंदर केवल अधिकृत लोगों को प्रवेश मिलेगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
-
कोचिंग सेंटर पर नजर: परीक्षा के दिन कोचिंग सेंटर को बंद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।
-
कंट्रोल रूम की स्थापना: हर जिले में कंट्रोल रूम बनाकर परीक्षा के दौरान सतर्कता बरती जाएगी।
-
खुफिया विभाग की रिपोर्ट: संदिग्धों की सूची बनाकर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।
डॉ. सुमिता मिश्रा का संदेश
डॉ. मिश्रा ने कहा, “हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी CET परीक्षा को लेकर बहुत गंभीर हैं। हमारी कोशिश है कि यह परीक्षा हरियाणा की इतिहास की सबसे शानदार और निष्पक्ष परीक्षा साबित हो। हम पूरी सजगता और कड़ाई से नकल रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।”






