Haryana Earthquake : हरियाणा में भूकंप से दहशत! रोहतक के पास कांपी धरती, जानिए बार-बार क्यों आते हैं झटके

Haryana Earthquake : हरियाणा में रविवार दोपहर अचानक धरती कांप उठी। रोहतक सहित आसपास के कई जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, यह भूकंप रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का था। भूकंप का केंद्र रोहतक से करीब 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व (SE) में स्थित था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई।
कब आया भूकंप?
- समय: दोपहर 12:13 बजे
- तीव्रता: 3.3
- गहराई: 5 KM
- केंद्र: रोहतक से 17 KM दक्षिण-पूर्व
हरियाणा में बार-बार भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक सक्रिय फॉल्ट लाइन मौजूद है। जब इस फॉल्ट लाइन में टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल होती है, तो उनके टकराने या खिसकने से कंपन पैदा होता है, जिससे भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
भूकंप कैसे और क्यों आता है? (जानिए आसान भाषा में)
धरती की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हिलती-डुलती रहती हैं।जब प्लेट्स आपस में टकराती हैं, या एक-दूसरे के नीचे धंसती हैं, तो भारी मात्रा में ऊर्जा जमा हो जाती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती में तेज कंपन होता है, जिसे हम भूकंप कहते हैं।
क्या यह भूकंप खतरनाक था?
विशेषज्ञों के अनुसार, 3.3 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है और आमतौर पर इससे बड़े नुकसान की आशंका नहीं होती। लेकिन बार-बार आने वाले झटके भविष्य में बड़े भूकंप का संकेत भी हो सकते हैं।






