Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

तेजस्वी यादव का विवादित बयान: “सूत्र नहीं, मूत्र हैं ये” – वोटर लिस्ट विवाद पर भड़के

पटना: बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासत गरमा गई है। रविवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग और उसके “सूत्रों” पर सीधा हमला बोलते हुए विवादित बयान दे डाला। तेजस्वी ने कहा, “हम ऐसे सूत्र को मूत्र समझते हैं,” जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

तेजस्वी यादव का गुस्सा तब फूटा जब मीडिया ने उनसे पूछा कि चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक वोटर लिस्ट में नेपाल, म्यांमार और बांग्लादेश के नागरिकों के नाम शामिल हैं। इस पर तेजस्वी ने जवाब दिया कि चुनाव आयोग खुद सामने आने के बजाय खबरें प्लांट करा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ये वही सूत्र हैं जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्लामाबाद और लाहौर पर कब्जा कर चुके थे।”

इस बयान को लेकर राजनीतिक बवाल मच गया है। कई विपक्षी दलों ने इसे चुनाव आयोग का अपमान बताया है और तेजस्वी से माफी की मांग की है। वहीं, तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि यदि 1% वोटर्स का भी नाम वोटर लिस्ट से काटा गया तो चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि बिहार में 7 करोड़ 90 लाख मतदाता हैं और यदि एक बूथ पर औसतन 10 नाम कटे तो लाखों मतदाता प्रभावित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button