Heer Express Review: दिविता जुनेजा की दमदार शुरुआत, पंजाबी तड़के के साथ एक परफेक्ट फैमिली ड्रामा!

Heer Express Review: अगर आप इस वीकेंड फैमिली के साथ कोई मजेदार और दिल को छूने वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘हीर एक्सप्रेस’ आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही दर्शकों के दिलों पर छा रही है।
फिल्म की कहानी क्या है?
‘हीर एक्सप्रेस’ की कहानी पंजाब की एक जिंदादिल लड़की हीर वालिया (दिविता जुनेजा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने मामा के साथ ढाबा चलाती है, घोड़ों की सवारी करती है और जिंदगी को पूरे जोश से जीती है।
लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लंदन से उसे “प्रीतो दा ढाबा” संभालने का ऑफर मिलता है। वहां जाकर हीर को पता चलता है कि रेस्टोरेंट बर्बादी की कगार पर है। अब हीर का मिशन है – इस ढाबे को बचाना और अपनी मां का सपना पूरा करना।
फिल्म एक स्ट्रॉन्ग फीमेल लीड, कल्चर शॉक, और “इंडियन वैल्यूज़ vs वेस्टर्न लाइफ” की खूबसूरत जुगलबंदी दिखाती है।
ये भी पढ़ें:-YouTube का बड़ा फैसला: अब शहरी और ग्रामीण भारत के लिए दिखेंगे अलग-अलग विज्ञापन!
दिविता जुनेजा की शानदार डेब्यू परफॉर्मेंस
इस फिल्म से दिविता जुनेजा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है और उन्होंने साबित कर दिया है कि वे लंबी रेस की खिलाड़ी हैं। उनकी परफॉर्मेंस में ताजगी, आत्मविश्वास और ईमानदारी साफ झलकती है।
उनके साथ स्क्रीन पर आशुतोष राणा, संजय मिश्रा, मेघना मलिक और गुलशन ग्रोवर जैसे अनुभवी कलाकार नजर आते हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म की पकड़ बनाए रखते हैं।
ये भी पढ़ें:-Disha Patani : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
म्यूजिक और डायलॉग्स भी फिल्म की जान
फिल्म में कुछ दिल छू लेने वाले गाने हैं, जिनका संगीत कहानी के साथ पूरी तरह मेल खाता है। साथ ही कुछ फनी और इमोशनल डायलॉग्स भी हैं जो आपको हंसाते भी हैं और सोचने पर मजबूर भी करते हैं।
फैमिली एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी
‘हीर एक्सप्रेस’ एक ऐसी फिल्म है जो मनोरंजन, भावनाओं और प्रेरणा से भरी हुई है। फिल्म को देख कर आपको लगेगा कि यह केवल एक कहानी नहीं, बल्कि हर उस लड़की की जर्नी है जो अपने सपनों के पीछे भागती है, चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों ना हो।







