Punjab Elections 2025: जिला परिषद–ब्लॉक समिति चुनाव में 9,775 उम्मीदवार मैदान में, 860 बूथ अति-संवेदनशील

Punjab Elections 2025: पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर आज पूरे राज्य में मतदान जारी है। वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी। इस बार चुनाव EVM नहीं बल्कि बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जा रहे हैं। हालांकि अमृतसर के खासा और खुर्मणियां क्षेत्रों में AAP उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह गलत छपने के कारण ब्लॉक समिति और जिला परिषद की चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई।
347 जिला परिषद सीटें, 2,838 ब्लॉक समिति सीटें
राज्य के 23 जिलों में कुल 3,185 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, जिनमें—
-
347 जिला परिषद सीटें
-
2,838 ब्लॉक समिति सीटें
इन सीटों पर कुल 9,775 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं:
-
1,280 उम्मीदवार – जिला परिषद
-
8,495 उम्मीदवार – ब्लॉक समिति
चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए करीब 90,000 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सभी प्रमुख दल—AAP, कांग्रेस, अकाली दल, BJP और BSP—अपने-अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। Punjab Elections 2025
860 मतदान केंद्र अति-संवेदनशील घोषित
खुफिया और पुलिस रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग ने—
-
860 मतदान केंद्रों को अति-संवेदनशील
-
3,405 मतदान केंद्रों को संवेदनशील
घोषित किया है। इन सभी बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
निष्पक्ष चुनाव के लिए वरिष्ठ IAS-PCS ऑब्जर्वर
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पहली बार 23 जिलों में वरिष्ठ IAS और PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं पटियाला, संगरूर, बरनाला, तरनतारन, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और मोगा जिलों में IPS अधिकारियों को भी बतौर ऑब्जर्वर तैनात किया गया है। Punjab Elections 2025
नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की अपील
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस, पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौरा माजरा और AAP नेता व अभिनेत्री सोनिया मान ने मतदान किया। राजासांसी क्षेत्र में सोनिया मान ने खुद दौरा कर लोगों से बढ़-चढ़कर वोट डालने की अपील की। Punjab Elections 2025
CM भगवंत मान का X (Twitter) संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने X पर लिखा—पंजाब के गांवों और कस्बों के समझदार लोगों से अपील है कि ब्लॉक समिति और ज़िला परिषद के चुनावों में जोश के साथ हिस्सा लें… किसी भी तरह के लालच या भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर अपने लिए वोट करें… गांवों की तरक्की का रास्ता बनाएं। Punjab Elections 2025






