Trending NewsViral Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

Chandigarh: चंडीगढ़ के रोज गार्डन में दिनदहाड़े हत्या, टॉयलेट में मिली महिला की लाश—शहर में फैली सनसनी

Chandigarh News : पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शहर के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट रोज गार्डन में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। महिला का शव गार्डन के टॉयलेट क्षेत्र में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना स्थल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 की मोर्चरी भेज दिया है, जहां उसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है। मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक तथ्यों से यह मामला हत्या का लग रहा है। महिला के गले पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, जिसके आधार पर जांच टीमें इसे क्राइम एंगल से देख रही हैं।
फिलहाल पुलिस आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button