Trending Newsपंजाब

पंजाब सरकार का जापान–दक्षिण कोरिया आउटरीच मिशन: प्रगतिशील पंजाब इन्वेस्टर्स समिट-2026 को वैश्विक सफल बनाने की बड़ी तैयारी

Punjab News : प्रगतिशील पंजाब इन्वेस्टर्स समिट-2026 (13–15 मार्च, आईएसबी मोहाली) में विश्वभर के निवेशकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार एक बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दिसंबर के पहले सप्ताह में जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा करेगा।

यह प्रतिनिधिमंडल 2–3 दिसंबर को टोक्यो, 4–5 दिसंबर को ओसाका और 8–9 दिसंबर को सियोल में निवेशकों, कारोबारी संगठनों और उद्योग समूहों से मुलाकात करेगा। इसमें उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और एनआरआई मामलों के मंत्री श्री संजीव अरोड़ा, वरिष्ठ अफसर तथा ‘इन्वेस्ट पंजाब’ टीम शामिल होगी।

सरकार का उद्देश्य दुनियाभर की अग्रणी कंपनियों से सीधे संवाद कर पंजाब को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करना और उन्हें व्यक्तिगत रूप से 6वें प्रगतिशील पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में आमंत्रित करना है।

पंजाब को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब के रूप में पेश किया जाएगा

दौरे के दौरान पंजाब सरकार राज्य की प्रमुख खूबियों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगी, जिनमें शामिल हैं—

  • रणनीतिक भौगोलिक स्थिति

  • एनसीआर व बंदरगाहों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी

  • मजबूत औद्योगिक क्लस्टर

  • निर्बाध बिजली आपूर्ति

  • कुशल मानव संसाधन

  • उद्योग-हितैषी नीति वातावरण

सरकार निवेशकों को पंजाब द्वारा किए गए सुधारों जैसे फास्ट-ट्रैक सिंगल-विंडो सिस्टम (173+ G2B सेवाएँ), ऑटो-डीम्ड अप्रूवल, PAN-based बिज़नेस ID और राइट टू बिज़नेस ऐक्ट में संशोधन के बारे में भी बताएगी।

इसके साथ ही प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क, राजपुरा का इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) और अब तक इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से आए 1.4 लाख करोड़ रुपये के निवेश को भी प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री: पंजाब नीतिगत स्थिरता और पारदर्शिता के साथ निवेश कल्चर बदल रहा है

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—
“तेज़ फैसले, पारदर्शी सिस्टम और उद्योग की जरूरतों के अनुसार नीतियां बनाकर पंजाब को वैश्विक निवेशकों की पसंदीदा मंज़िल बनाना।”

2022 की नई औद्योगिक नीति और 24 सेक्टर-विशेष कमेटियों को भी इस दिशा में बड़ा कदम बताया गया।

इन सेक्टरों से निवेश आकर्षित करने पर फोकस

प्रतिनिधिमंडल जापान और कोरिया में पंजाब को निवेश के लिए खासतौर पर इन क्षेत्रों के लिए पेश करेगा—

  • मोबिलिटी व इलेक्ट्रॉनिक्स

  • ऑटो कंपोनेंट्स

  • ईएसडीएम

  • खाद्य प्रसंस्करण

  • रसायन

  • ग्रीन एनर्जी

  • आईटी व सेमीकंडक्टर

  • टेक्सटाइल

  • एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग

कार्यक्रमों में ट्रेड अवसर, तकनीकी सहयोग, संयुक्त उपक्रम और सप्लाई-चेन इंटीग्रेशन पर भी चर्चा होगी।

पहले भी कई सफल राउंडटेबल और रोडशो

इससे पहले पंजाब सरकार ने दिल्ली में जापान-पंजाब राउंडटेबल, जीसीसी राउंडटेबल और सीआईएस राउंडटेबल का आयोजन किया था। साथ ही गुरुग्राम, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली में रोडशो कर निवेशकों का ध्यान पंजाब की ओर आकर्षित किया गया।

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने इसे पंजाब की वैश्विक आर्थिक पहचान को नई मजबूती देने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button