Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

Haryana: अब अनिल विज यमुनानगर में करेंगे ध्वजारोहण, संशोधित सूची जारी

Haryana:  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला शहर में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे।

Haryana har ghar tiranga :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला शहर में जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोहतक में ध्वजारोहण करेंगे।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा स्वतंत्रता दिवस का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। पूरे राज्य में ध्वजारोहण सुबह 9.00 बजे होगा ।

 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पानीपत जबकि विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार मिड्ढ़ा करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज यमुनानगर/जगाधरी, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार थानेसर/कुरुक्षेत्र, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह रेवाड़ी, स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कैथल तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल नारनौल (महेंद्रगढ़) में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

इसी तरह, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा सोनीपत, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा गुरुग्राम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा फतेहाबाद, सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार हिसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी पंचकूला और स्वास्थ्य मंत्री कु. आरती सिंह राव नूंह में ध्वजारोहण करेंगी।

 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर सिरसा और युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम फरीदाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

अंबाला जिले के नारायणगढ़ में अंबाला के मंडलायुक्त तथा बराड़ा में विधायक निखिल मदान, भिवानी जिले के लोहारू में विधायक घनश्याम सर्राफ, भिवानी में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, तोशाम में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सिवानी में विधायक कपूर सिंह, बाढड़ा में विधायक उमेद सिंह और चरखी दादरी में लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे।

 

फरीदाबाद जिले के बड़खल में विधायक धनेश अदलखा और बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा, फतेहाबाद जिले के टोहाना में जिला परिषद अध्यक्ष सुमन खीचड़ और रतिया में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, गुरुग्राम जिले के पटौदी में विधायक बिमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा, सोहना में विधायक तेजपाल तंवर, हिसार जिले के नारनौंद में विधायक रणधीर पनिहार, हांसी में विधायक विनोद भ्याना और बरवाला में विधायक सावित्री जिंदल ध्वज फहराएंगे।

 

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून, बादली में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, झज्जर में राज्यसभा सांसद राम चंद्र जांगड़ा, बेरी में विधायक सुनील सतपाल सांगवान, जींद जिले के जुलाना में हिसार के मंडलायुक्त, सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम, जींद में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, उचाना कलां में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री, नरवाना में जिला परिषद अध्यक्ष मनीषा रानी, कैथल जिले के गुहला में लोकसभा सांसद नवीन जिंदल और कलायत में विधायक सतपाल जांबा मुख्य अतिथि होंगे।

 

करनाल जिले के नीलोखेड़ी में विधायक भगवाना दास, इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद, असंध में विधायक योगेन्द्र सिंह राणा, कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), शाहाबाद में जिला परिषद अध्यक्ष कमलजीत कौर और पिहोवा में विधायक प्रमोद कुमार विज ध्वजारोहण करेंगे।

 

महेन्द्रगढ़ में विधायक ओमप्रकाश यादव, कनीना में विधायक कंवर सिंह, नांगल चौधरी में गुरुग्राम के मंडलायुक्त, नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका में फरीदाबाद के मंडलायुक्त, तावड़ू में जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, पुन्हाना में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल जिले के हथीन में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा, होडल में विधायक हरेन्द्र सिंह और पलवल में विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य अतिथि होंगे।

 

पंचकूला जिले के कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, पानीपत जिले के इसराना में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना, रेवाड़ी जिले के बावल में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली में विधायक अनिल यादव, रोहतक जिले के महम में रोहतक के मंडलायुक्त, सांपला में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा, सिरसा जिले के कालांवाली, डबवाली और ऐलनाबाद में उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सोनीपत जिले के गन्नौर में विधायक देवेंद्र कादयान, खरखौदा में विधायक पवन खरखौदा और गोहाना में विधायक कृष्णा गहलावत मुख्य अतिथि रहेंगी।

 

यमुनानगर जिले के बिलासपुर में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद, छछरौली में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और रादौर में उपमंडल अधिकारी (नागरिक) राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

 

यदि किन्हीं कारणों से मंत्रियों या राज्य मंत्रियों में से कोई निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंच पाता है तो वहां संबंधित उपयुक्त ध्वजारोहण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button