Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश
रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने पर चिराग पासवान का भावुक बयान

RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के राजनीति और परिवार से दूरी बनाने के फैसले पर बिहार की राजनीति में हलचल जारी है। अब इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने भी प्रतिक्रिया दी है।
“लालू परिवार को अपना परिवार माना” — चिराग पासवान
मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा-मैं इस पर कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमारे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं, लेकिन मैंने हमेशा लालू प्रसाद यादव के परिवार को अपना परिवार माना है।
उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी परिवार के भीतर झगड़े पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।
मैं प्रार्थना करता हूं— परिवार में एकता बनी रहे”
चिराग ने कहा- मैं सिर्फ प्रार्थना कर सकता हूं कि यह पारिवारिक विवाद जल्द से जल्द सुलझ जाए। जब घर में एकता बनी रहती है तो इंसान बाहर की कठिन परिस्थितियों से आसानी से लड़ लेता है।






