Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

हरियाली तीज पर CM सैनी ने दी महिलाओं को ‘कल्याणकारी कोथली’, शुरू कीं कई योजनाएं

अंबाला , 28 जुलाई – हरियाणा में हरियाली तीज के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी। अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय तीज महोत्सव में उन्होंने ‘लाडो सखी योजना’ और ‘बढ़ते कदम: डिजिटल बाल कार्यक्रम’ की शुरुआत की।

‘लाडो सखी योजना’ के तहत गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम वर्कर्स को जिम्मेदारी दी जाएगी। बेटी के जन्म पर ‘लाडो सखी’ को ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

अंबालामुख्यमंत्री ने छात्राओं को 10,000 ‘डू-इट-योअरसेल्फ किट्स’ देने की घोषणा की ताकि कम उम्र में ही उद्यमशीलता को बढ़ावा मिले। साथ ही, महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को ₹50,000 से ₹1 लाख तक की आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू की गई।

हर विकास खंड में स्वयं सहायता समूहों को राशन डिपो देने की योजना से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और ग्राम्य व्यवस्थाओं में भागीदारी बढ़ेगी। इसी के तहत 14.26 करोड़ रुपये की रिवॉल्विंग फंड राशि भी जारी की गई।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 131 महिला सांस्कृतिक केंद्रों का उद्घाटन किया, जहां महिलाएं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने तीज को नारी सशक्तिकरण का पर्व बताते हुए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता पर जोर दिया।

इस तीज पर्व पर मुख्यमंत्री की ‘कोथली’ महिलाओं के लिए बनी सशक्तिकरण, सम्मान और स्वावलंबन का प्रतीक। यह पहल हरियाणा को नारी शक्ति की दिशा में और आगे ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button