Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेश

Bihar Assembly Election 2025: पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान जारी, 3.75 करोड़ मतदाता तय करेंगे सियासी भविष्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Election 2025) के पहले चरण का मतदान आज जारी है। राज्य की 243 सीटों में से 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यह चरण बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने वाला माना जा रहा है।

हले चरण में 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

पहले चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों की साख दांव पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी आज EVM में कैद हो रही है। Bihar Assembly Election 2025

हॉट सीटों पर सियासी मुकाबला Bihar Assembly Election 2025

बिहार के पहले चरण की कई सीटें चर्चा में हैं, जिन पर सियासी दिग्गजों की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है —

  • राघोपुर: तेजस्वी यादव (राजद)

  • तारापुर: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (भाजपा)

  • मोकामा: अनंत सिंह (स्वतंत्र)

  • महुआ: तेज प्रताप यादव (राजद)

  • अलीनगर: मैथिली ठाकुर (भाजपा)

  • छपरा: खेसारी लाल यादव (राजद)

  • भोर: प्रीति किन्नर (स्वतंत्र)

  • काराकाट: ज्योति सिंह (जनसुराज पार्टी)

इन सभी सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय और बेहद दिलचस्प माना जा रहा है।

एनडीए बनाम महागठबंधन, जनसुराज पार्टी भी मैदान में

इस चरण में एनडीए के 121 उम्मीदवार और महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, जनसुराज पार्टी भी कई सीटों पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह चरण बिहार के चुनावी परिदृश्य को गहराई से प्रभावित करेगा। Bihar Assembly Election 2025

मतदान का असर पूरे बिहार पर पड़ेगा

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि पहले चरण का मतदान आने वाले चरणों का मूड सेट करेगा। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है, और महिलाएं व युवा वर्ग विशेष रूप से उत्साहित हैं। Bihar Assembly Election 2025

यह भी पढ़ें : –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button