Trending Newsपंजाब

फिरोजपुर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू बोले – मालवा के लिए ऐतिहासिक दिन

फिरोजपुर, 8 नवंबर 2025:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से देश की चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने भी अपना पहला सफर शुरू कर दिया है।

इस मौके पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसे “मालवा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात” करार दिया।

मालवा की सेवा करने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन

बिट्टू ने कहा,यह मालवा की सेवा करने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन है। मालवा को दिल्ली से जोड़ने के लिए यह बेहद आवश्यक थी। अब मालवा के लोगों को तेज़, आरामदायक और आधुनिक रेल सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ेगी और फिरोजपुर, बठिंडा, पटियाला सहित पंजाब के कई प्रमुख जिलों को सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ेगी।

पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वंदे भारत ट्रेन मालवा क्षेत्र में पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा देगी।अब दिल्ली तक की यात्रा तेज़ और आसान होगी। इससे स्थानीय उद्योगों, व्यापारियों और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे, उन्होंने यह भी बताया कि इस रूट पर ट्रेन शुरू होने से सीमा क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें : – देश को बड़ी सौगात! PM मोदी ने एक साथ 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी-Vande Bharat Express Routes

‘कवच’ तकनीक से लैस आधुनिक ट्रेन

रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ‘कवच सुरक्षा प्रणाली’ (Kavach Safety System) से लैस है — यह भारतीय रेलवे की सबसे उन्नत सुरक्षा तकनीक है, जो दुर्घटनाओं के जोखिम को लगभग समाप्त कर देती है।

इसके अलावा, ट्रेन में आधुनिक स्वचालित दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन, आरामदायक सीटें, ऑनबोर्ड वाई-फाई और जीपीएस सिस्टम जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button