Trending Newsआज की ख़बरहरियाणा

हरियाणा सरकार ला रही ‘Face App’: 36 लाख पेंशनरों को मिलेगा फायदा, लाइफ सर्टिफिकेट घर बैठे होगा सबमिट

चंडीगढ़ | जुलाई 2025 :  हरियाणा सरकार तकनीकी सुविधा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही एक ‘फेस ऐप’ (Face App) लॉन्च करने जा रही है, जिसकी मदद से पेंशनर्स और सामाजिक सुरक्षा का लाभ लेने वाले लोग घर बैठे अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। यह ऐप (Face App) फिलहाल परीक्षण के अंतिम चरण में है और इसे अगस्त 2025 में पंचकूला और अंबाला जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। सफलता के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

इस ऐप (Face App) से 36 लाख से अधिक लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी। इसमें वृद्ध, विधवा, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, दुर्लभ रोगियों और निराश्रित बच्चों को भी शामिल किया गया है।

लॉन्च की तीन मुख्य वजहें:

  1. डेटा अपडेट होगा: सरकार विभागीय रिकॉर्ड को डिजिटल और अद्यतन करने की दिशा में काम कर रही है। ऐप (Face App) से डेटा रीयल-टाइम में अपडेट होगा।

  2. मृत लाभार्थियों के नाम हटाना: कई मृत लोगों के नाम पर अब भी पेंशन ली जा रही है। फेस वेरिफिकेशन से यह गड़बड़ी रोकी जा सकेगी।

  3. बुजुर्गों को राहत: अब पेंशनर्स को ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे साल में दो बार मोबाइल से ही जीवन प्रमाण पत्र भेज सकेंगे।

जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, वे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्थानीय सेवा कार्यालयों में जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह पहल राजस्थान और तमिलनाडु के डिजिटल मॉडल से प्रेरित है।

हरियाणा सरकार की यह योजना डिजिटल प्रशासन और पारदर्शिता की दिशा में एक मॉडल पहल बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button