Trending Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

PU में बड़ा बवाल तय! 26 नवंबर को पूरी यूनिवर्सिटी बंद — BJP कार्यालयों के घेराव की घोषणा

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा ने 26 नवंबर 2025 को पंजाब यूनिवर्सिटी बंद कर बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश और जिला कार्यालयों के घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। घेराव की अंतिम तारीख बाद में घोषित की जाएगी, लेकिन आंदोलन की रणनीति पूरी तरह तय मानी जा रही है।

यह फैसला लगभग तीन घंटे तक चली बैठक के बाद लिया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न संगठनों ने हिस्सा लिया। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में मोर्चा के सदस्य प्रभजोत सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 25 नवंबर 2025 तक सीनेट चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए समय मांगा है।

यदि यह घोषणा तय समय तक नहीं की जाती, तो 26 नवंबर को यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा। इस दौरान पंजाब के कई संगठन भी कैंपस में जुटेंगे और कक्षाओं के साथ-साथ एकेडमिक ब्लॉक को भी पूरी तरह बंद किया जाएगा।

20 दिनों से जारी हंगामा

केंद्र सरकार द्वारा 28 अक्टूबर 2025 को सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने के फैसले से ही कैंपस में तनाव बढ़ गया था। 30 अक्टूबर से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनर तले सभी छात्र संगठन लगातार धरने पर बैठे हैं। 10 नवंबर को पंजाब के बड़े संगठनों ने भी यूनिवर्सिटी में शक्ति प्रदर्शन किया था।

सीनेट चुनाव का शेड्यूल राष्ट्रपति के पास

वाइस चांसलर रेनू विज सीनेट चुनाव का शेड्यूल राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेज चुकी हैं। वहीं मोर्चा और प्रशासन के बीच जारी बातचीत के लिए बनाई गई कमेटी लगातार बैठकें कर रही है। इसी कमेटी ने मोर्चा से 25 नवंबर तक का समय मांगा है, ताकि चुनाव की तारीख औपचारिक रूप से घोषित की जा सके।

मोर्चा की ओर से साफ कहा गया है कि यदि 25 नवंबर तक कोई ठोस घोषणा नहीं होती, तो 26 नवंबर का आंदोलन अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button