Trending NewsViral NewsWorld Newsआज की ख़बरपंजाब

दक्षिण कोरिया में पंजाबी बोलने वाली युवती, CM भगवंत मान भी रह गए हैरान— पूछा, “किथों सीखी पंजाबी?”

Punjab : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर हैं, जहां वे निवेश, तकनीकी सहयोग और इंडस्ट्रियल पार्टनरशिप को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। लेकिन इस दौरे के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है—जिसमें एक कोरियन युवती धाराप्रवाह पंजाबी बोलती नजर आ रही है।

“पहली बार किसी पंजाबी मुख्यमंत्री से मिली हूं” – कोरियन युवती

वीडियो में दिखता है कि कोरियन युवती मुस्कुराते हुए पंजाबी में CM मान से बातचीत करती है।
वह कहती है—
“आपसे मिलके बहुत अच्छा लगा। मैं पहली बार किसी पंजाबी मुख्यमंत्री नू मिल रही हां।”

यह सुनकर भगवंत मान भी हैरान होते हैं और पूछते हैं कि उसने इतनी बढ़िया पंजाबी कहां से सीखी।

युवती जवाब देती है—
उसने पंजाबी अपने ससुराल वालों से सीखी है, जो मूल रूप से पंजाब से हैं।
सीएम मान उसकी पंजाबी सुनकर मुस्कुराते हैं और उसकी तारीफ करते हैं।

यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और हजारों लोग इसे पंजाबी भाषा की वैश्विक पहचान का उदाहरण बताते हुए गर्व जता रहे हैं।

कोरियन बहू–पंजाबी दामाद की कहानी

मिली जानकारी के अनुसार, यह कोरियन युवती एक पंजाबी युवक की पत्नी है, जो पिछले 20 सालों से दक्षिण कोरिया में रह रहा है और वहां अपना व्यवसाय चलाता है। घर में पूरा परिवार पंजाबी बोलता है, इसी वजह से उसकी पत्नी ने भी पंजाबी भाषा सीख ली है और अब वह बेहद सहजता से बातचीत कर लेती है।

CM भगवंत मान का कोरिया दौरा— निवेश और तकनीकी सहयोग पर जोर

सीएम मान का यह दौरा पंजाब में विदेशी निवेश बढ़ाने और तकनीक साझा विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया है।
दौरे के दौरान वे कई प्रमुख कोरियन कंपनियों से मिल रहे हैं और उन्हें पंजाब में उपलब्ध निवेश संभावनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button