Trending Newsआज की ख़बरदेश विदेशहरियाणा

Haryana News – 58 करोड़ के आरोपों के बीच रॉबर्ट वाड्रा पंचकूला पहुंचे, बोले – “20 साल पुराना मामला, सबूत हैं तो सामने लाएं”

हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने माथा टेका, लंगर सेवा की और संगत के साथ प्रसाद ग्रहण किया।

Haryana News – हरियाणा के पंचकूला में गुरुवार को गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचे कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने माथा टेका, लंगर सेवा की और संगत के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने देशभर में अपने चल रहे धार्मिक दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गुरुघर में पूरे देश में सुख-शांति और भाईचारे की दुआ की है।

 

प्रियंका और राहुल के लिए कामयाबी की अरदास

वाड्रा ने कहा, “गुरुघर में प्रार्थना की है कि राहुल और प्रियंका की मेहनत कामयाब हो। देश की जनता उनकी मेहनत और दिए गए सबूतों को समझे, क्योंकि अगर लोग जागरूक नहीं हुए तो यह सरकार गलत तरीके से जीतती रहेगी। भाजपा को नहीं रोका गया तो वह सबको एक-दूसरे से लड़वा देगी।”

 

ED के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया

हाल ही में ED ने वाड्रा पर 58 करोड़ की अवैध कमाई के आरोप लगाते हुए चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा, “यह 20 साल पुराना मामला है। मैं 24 बार ईडी के सामने पेश हो चुका हूं और हर सवाल का जवाब दिया है। उनके पास कोई सबूत नहीं है। अगर हैं, तो दिखाएं… मैं देश में ही हूं, यहीं हूं।”

 

उन्होंने आगे कहा, “जब भी ईडी ने मुझे बुलाया, मैं पेश हुआ हूं। मुझे किसी चीज का डर नहीं है और कुछ छुपाने की जरूरत भी नहीं है। लेकिन जब सरकार ईडी, सीबीआई और न्यायपालिका जैसी बड़ी संस्थाओं को कंट्रोल कर रही है, तो सच्चाई सामने कैसे आएगी?”

 

राजनीतिक माहौल में धार्मिक रुख

वाड्रा के इस दौरे को कुछ लोग उनकी धार्मिक आस्था से जोड़ रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक संदेश मान रहे हैं। अगले कुछ दिनों में उनकी देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने की भी योजना है। वहीं, ED के आरोपों पर अब सबकी निगाहें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट – उमंग श्योराण/पंचकूला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button