Trending Newsहरियाणा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल समेत 15 एचसीएस का आईएएस पर पदोन्नति

हरियाणा के सूचनाजनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) वर्षा खांगवाल आईएएस के पद पर पदोन्नत हो गई हैं। भारत सरकार के कार्मिकलोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने के बारे में अधिसूचना जारी की गई है। इनको अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है।

 

यह नियुक्तियाँ वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गई हैं। इनमें विवेक पदम सिंह तथा डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैचमहेंद्र पालसतपाल शर्मा तथा सुशील कुमार-को वर्ष 2022 का बैचवर्षा खांगवालवीरेंद्र सिंह सहरावतसत्येन्द्र दूहनमनिता मलिकसतबीर सिंहअमृता सिंहयोगेश कुमार एवं वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और जयदीप कुमार एवं सम्वर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 का बैच दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button