Trending Newsहरियाणा

Harco Bank का बड़ा ऐलान: 31 अगस्त 2025 तक ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस और दस्तावेज शुल्क माफ, ब्याज दरों में भारी कटौती

चंडीगढ़, 29 जुलाई 2025: हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक (Harco Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए सभी प्रकार के ऋणों पर प्रोसेसिंग फीस और दस्तावेज शुल्क 31 अगस्त 2025 तक माफ कर दिए हैं। बैंक ने यह घोषणा चंडीगढ़ में आयोजित “बिजनेस मीट / वर्कशॉप-2025” के दौरान की, जिसमें हरियाणा के सभी जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के महाप्रबंधक और विकास अधिकारी शामिल हुए।

कम ब्याज दरों पर मिलेगा लोन:

Harco Bank के प्रबंध निदेशक व सी.ई.ओ. डॉ. प्रफुल्ल रंजन ने जानकारी दी कि बैंक अब सिब्बल स्कोर के आधार पर आकर्षक ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करा रहा है:

  • गृह ऋण: 7.50% वार्षिक ब्याज दर

  • वाहन ऋण: 7.75% वार्षिक ब्याज दर

  • व्यक्तिगत ऋण: 10% वार्षिक ब्याज दर

ग्राहक इस अवधि में बैंक की किसी भी शाखा से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कार्यशाला में हुई योजनाओं की समीक्षा:

Haryana Bank Loan Scheme 2025

इस वर्कशॉप के दौरान डॉ. रंजन ने पीपीटी के माध्यम से Harco Bank बैंक की डिपॉजिट और ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता और बैंक हित में इन योजनाओं को लागू करें।

सभी जिला सहकारी बैंकों के महाप्रबंधकों ने अपने बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें डिपॉजिट, ऋण वितरण, एनपीए की स्थिति, पैक्स कम्प्यूटरीकरण, सीएससी, पीएम किसान सम्मान निधि केंद्र व जन औषधि केंद्र जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

Also Read : हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंजूर किया विशेष राहत पैकेज: 7 लाख तक आर्थिक मदद, गाय-भैंस की मौत पर 55 हजार रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button