Trending NewsViral Newsआज की ख़बरदेश विदेश

क्या ब्लाइंड खिलाड़ी सच में कुछ नहीं देख पातीं? भारत की महिला टीम ने T20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को कैसे चौंका दिया!

Blind Women T20 World Cup 2025 : भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को इतिहास रच दिया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले गए ब्लाइंड महिला T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने नेपाल को 7 विकेट से हराते हुए पहला खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि दुनिया को दिया गया एक मजबूत संदेश है कि प्रतिभा किसी कमी की मोहताज नहीं होती।

कप्तान दीपिका T.C. ने मैच के बाद कहा— “यह सिर्फ जीत नहीं, यह साबित करना है कि सपने देखने के लिए आंखों की नहीं, हिम्मत की जरूरत होती है।”

भारत की ऐतिहासिक जीत: 12 ओवर में 117 रन

नेपाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ 12 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन ठोककर मुकाबला जीत लिया। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और ICC अध्यक्ष जय शाह सहित कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी।

क्या ब्लाइंड टीम की खिलाड़ी वास्तव में कुछ भी नहीं देख पातीं?

बहुत लोग यह सवाल पूछते हैं—
“क्या ब्लाइंड क्रिकेटर सच में कुछ भी नहीं देख पाते?”

दरअसल ब्लाइंड क्रिकेट में तीन मेडिकल कैटेगरी होती हैं:

B1 – पूरी तरह दृष्टिहीन

इन खिलाड़ियों को बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता।

B2 – बहुत कम दिखाई देता है

धुंधला या हल्का-सा आकार दिख सकता है।

B3 – सीमित दृष्टि

थोड़ी बहुत विजन होती है लेकिन पूरी नहीं।

प्लेइंग इलेवन में तीनों कैटेगरी का होना जरूरी है।

और खास बात—

  • B1 खिलाड़ियों द्वारा बनाए हर रन को डबल गिना जाता है।
  • गेंद हमेशा अंडरआर्म और जमीन छूकर फेंकी जाती है।
  •  गेंद में छोटे-छोटे धातु के दाने होते हैं ताकि उसकी आवाज से दिशा का अंदाजा हो सके।

यानी ब्लाइंड क्रिकेट आंखों से नहीं, सुनने की क्षमता, तालमेल और टीमवर्क पर खेला जाता है।

T20 Blind World Cup 2025 में भारत की टीम

B1 कैटेगरी (कुछ भी नहीं देख पातीं)

  • सीमा दास

  • पी. करुणा कुमारी

  • अनु कुमारी

  • जमुना रानी तुडु

  • काव्या वी

B2 कैटेगरी (बहुत कम दिखाई देता है)

  • अनेखा देवी

  • बसंती हांसदा

  • सिमरनजीत कौर

  • सुनीता सराठे

  • परबती मरांडी

B3 कैटेगरी (थोड़ी दृष्टि)

  • दीपिका T.C. – कप्तान

  • गंगा एस. कदम – उप-कप्तान

  • फूला सोरेन

  • काव्या एन आर

  • सुषमा पटेल

  • दुर्गा येवले

पूरे टूर्नामेंट में भारत रहा अजेय

भारत ने ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारा।

भारत ने किन-किन टीमों को हराया:

  • श्रीलंका

  • अमेरिका

  • पाकिस्तान

  • ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल)

  • नेपाल (फाइनल)

महिला ब्लाइंड क्रिकेट अभी नया है भारत में

CABI (Cricket Association for the Blind in India) की स्थापना 2011 में हुई। महिला टीम की खोज 2019 में शुरू हुई और 2023 में टीम ने पहला इंटरनेशनल मैच खेला। सिर्फ कुछ सालों में भारत ने वर्ल्ड कप जीतकर दुनिया को चौंका दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button