Trending NewsViral Newsआज की ख़बरचंडीगढ़

Haryana BJP News: पंचकूला में BJP विधायकों की अनिवार्य बैठक, आज सुनाई जाएगी अमित शाह की लोकसभा स्पीच

Haryana BJP News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ( BJP)ने 14 दिसंबर को बड़ा राजनीतिक मंथन तय किया है। राज्य के सभी BJP विधायक आज पंचकूला स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पंचकमल में जुटेंगे। पार्टी की ओर से सभी विधायकों को स्पष्ट संदेश भेजा गया है कि हर हाल में उपस्थित रहना अनिवार्य है।

शाम 4 बजे सभी विधायकों (BJP) को अमित शाह की लोकसभा में दी गई वह अहम स्पीच सुनाई जाएगी, जिसमें उन्होंने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) और कथित वोट चोरी के आरोपों पर तथ्यों के साथ जवाब दिया था। यह भी पढ़ें : – Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 की मौत, 8 घायल

कांग्रेस के आंदोलन का BJP काउंटर प्लान

देशभर में कांग्रेस इस समय SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन चला रही है। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन भी प्रस्तावित है। इसी को काउंटर करने के लिए हरियाणा BJP ने रणनीति बनाई है कि पार्टी के विधायक और नेता अमित शाह की लोकसभा स्पीच के तथ्यों से लैस हों।

अमित शाह ने संसद में बताया था कि—SIR का परीक्षण कुल 11 बार कांग्रेस सरकारों के दौरान हुआ। यदि कांग्रेस ने खुद SIR लागू किया, तो अब सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं। BJP का मानना है कि यही तथ्य कांग्रेस के आंदोलन की राजनीतिक मंशा को उजागर करते हैं। यह भी पढ़ें : – Brown University Shooting: अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, 2 की मौत, 8 घायल

CM हाउस में BLA की अहम बैठक

रविवार को CM हाउस में भाजपा (BJP) की एक और महत्वपूर्ण बैठक होगी। इसमें— सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के BLA-1 (बूथ लेवल एजेंट) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली,अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री स्वयं BLA को ट्रेनिंग देंगे।

SIR से पहले BJP की ग्राउंड स्ट्रैटेजी

वर्तमान में हरियाणा में मतदाता सूची का मिलान चल रहा है, जिसके बाद SIR प्रक्रिया शुरू होगी। BJP का फोकस है— किसी योग्य मतदाता का नाम न कटे, किसी बाहरी या अपात्र व्यक्ति का नाम न जुड़े, इसके लिए पार्टी अपने BLA और BLO नेटवर्क को एक्टिव और प्रशिक्षित कर रही है

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button