Hajj 2026 Qurrah रिजल्ट : ऐसे चेक करें चयन सूची, अग्रिम भुगतान और लाइव स्ट्रीम की जानकारी

Hajj 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है, Hajj तीर्थयात्रियों की सूची Lottery System के ज़रिए घोषित की जाएगी। भारतीय Hajj समिति ने पुष्टि की है कि हज 2026 Qurrah 13 august को सुबह 11:30 बजे Mumbai स्थित Hajj House में आयोजित किया जाएगा, जिसका Live स्ट्रीमिंग hajcommittee.gov.in पर की जाएगी।
कैसे देखें अपना Hajj 2026 Qurrah रिजल्ट:
भारतीय hajj समिति की वेबसाइट पर जाएं: hajcommittee.gov.in
Homepage पर “hajj 2026 कुर्राह परिणाम” लिंक पर क्लिक करें
अपना कवर नंबर दर्ज करें
आपको अपनी चयन स्थिति (Selected/Waiting List) दिखाई देगी
SMS से भी सूचित किया जाएगा, इसलिए Mobile नंबर अपडेटेड रखें
अग्रिम भुगतान की अंतिम तिथि:
अस्थायी रूप से चयनित Hajj तीर्थयात्रियों को ₹1,52,300 की अग्रिम राशि 20 अगस्त 2025 तक जमा करनी होगी
भुगतान न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा
भुगतान के विकल्प और Bank डिटेल्स Website पर उपलब्ध होंगे
18 प्रस्थान बिंदु तय:
hajj 2026 के लिए देशभर में 18 शहरों को प्रस्थान बिंदु के रूप में चुना गया है। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों के साथ-साथ कुछ टियर-2 शहर भी शामिल हैं। हालांकि, भोपाल, विजयवाड़ा और औरंगाबाद को इस वर्ष सूची से बाहर रखा गया है।
लघु अवधि hajj पैकेज की सुविधा:
कामकाजी hajj तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय हज समिति ने लघु अवधि hajj पैकेज की घोषणा की है।
इस पैकेज के तहत सऊदी अरब में 20 दिन का प्रवास होगा
10,000 से अधिक लोगों को इस योजना में शामिल किया जाएगा
चयन भी कुर्राह प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा
hajj 2026 संभावित तिथि:
hajj 2026 की संभावित तारीख 24 से 29 मई 2026 के बीच हो सकती है, हालांकि अंतिम तिथि सऊदी अरब की आधिकारिक घोषणा के बाद तय होगी।






